Breaking NewsTop Newsछत्तीसगढ़भारतराज्य

भावेनगर में बेटे ने मां को पीटा, शिकायत दर्ज

रायपुर। राजधानी में एक बेटे ने अपनी मां को पीटा दिया। जिससे मां चोटिल हो गयी। इसके बाद मां ने इसकी शिकायत थाने मेें कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, सरला दास (73) विनोबा भावेनगर की निवासी हैं। वह स्वास्थ्य विभाग की रिटायर्ड कर्मचारी है। वो पेंशन से अपना घर चलाती है। शुक्रवार को सरला के बेटे अभिनव दास ने सब्जी नहीं बनाने पर मां से विवाद किया।

मां उसे लगातार समझाते रही ,लेकिन वह नहीं माना। उसने अपनी मां सरला को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर दिया। इस घटना के दौरान आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। उन्होंने बेटे को छुड़ाने की कोशिश की। फिर कुछ देर बाद जाकर मामला शांत हुआ। पीड़िता अपने पति प्रकाश दास के साथ पहले जिला अस्पताल फिर मेकाहारा में जाकर अपना इलाज करवाया। इसके बाद उन्होंने ने इसकी शिकयात थाने में कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक