आप सांसद संजय सिंह को बड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका खारिज

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय सिंह की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ऐक्शन को चुनौती दी थी। ईडी ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर को छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था।

जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा ने गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती वाली याचिका को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें (संजय सिंह) को राहत देने का कोई आधार नहीं है। 8 दिन तक ईडी कस्टडी में रहने के बाद संजय सिंह को राउज ऐवेन्यू कोर्ट ने 13 अक्टूबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। संजय सिंह ने जेल भेजे जाने के बाद अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।