
नूंह। गीता जयंती महोत्सव के तहत गीता जयंती के अवसर पर धार्मिक संस्थाओं ने नूंह शहर में श्रीमद् भगवद् गीता के महत्वपूर्ण संदेश को यात्रा के माध्यम से समर्थन करने के लिए शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य गीता के उच्च मूल्यों और आदर्शों को प्रमोट करना रहा और समाज को इस महत्वपूर्ण ग्रंथ के द्वारा सुझाव देना था।
इस शोभायात्रा का शुभारंभ सरदार गुरुमुख सिंह स्कूल से गौसेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन व समाजसेवी भानीराम मंगला ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, सरदार जीएस मलिक भी उपस्थित रहे। इस शोभा यात्रा में भगवद् गीता के श्लोकों का पाठ करने के साथ-साथ, उदार भाषण व गीता के सिद्धांतों और उनके सार्थक प्रयोजनों पर झांकियां सजाई गई, जिसमें स्कूली बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों को प्रदर्शित किया।
भानीराम मंगला ने कहा कि गीता का संदेश जीवन को सकारात्मकता और सही मार्ग पर चलने की दिशा में मार्गदर्शन करता है। इस शोभा यात्रा में शामिल होने वाले लोगों ने भी अपनी भावनाओं को सांझा किया और गीता के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। यह यात्रा न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि इससे हम समाज को सार्वजनिक दृष्टिकोण से शिक्षित करने का प्रयास भी किया गया। यह यात्रा आखिर में गीता जयंती के आयोजन स्थल सद्ïभावना मंडप नूंह में संपन्न हुई और शोभायात्रा में लाई गई पवित्र गीता को मंच पर सुशोभित किया और इसकी पूजा व आरती की गई।
