पंजाब में भाजपा अकेले दम पर लड़ेगी चुनाव: अश्वनी शर्मा

 पंजाब : 2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले दम पर लड़ेगी। यह एलान भाजपा के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने किया। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से गठबंधन की चर्चाओं को खारिज कर दिया। शर्मा ने कहा कि पार्टी अकेले लड़ेगी और जीतेगी भी।
वे रविवार को मलोट में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतीश असीजा के ताजपोशी समागम में पहुंचे थे। शिअद पर कटाक्ष करते हुए अश्वनी शर्मा ने कहा कि उनका शिअद से गठबंधन पहले भी सियासी नहीं था, वो भी पंजाब के हालात सुधारने के उद्देश्य से किया गया था। शिअद भाजपा का साथ उस समय छोड़कर भाग गया जब भाजपा को पंजाब में शिअद की जरूरत थी। ये कैसा सियासी गठबंधन है, जिसमें पिता मुख्यमंत्री थे और बेटा उप मुख्यमंत्री।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का भला सिर्फ भाजपा कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जहां श्री करतारपुर साहिब का रास्ता खुलवाने का कार्य किया। वहीं काली सूची में पड़े बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भी उचित कदम उठाए हैं। साथ ही बीते दिनों ही वीर बाल दिवस भी मनाया गया है।
आप पर साधा निशाना
अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है। रोजाना ही कत्लेआम, डकैती, लूटपाट हो रही है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पंजाब के लोगों ने आप को बहुमत से जिता तो दिया लेकिन जीत के बाद ये सरकार कुंभकर्ण की नींद सो रही है। अब लोगों की अगली आस सिर्फ भाजपा से है क्योंकि लोग शिअद, कांग्रेस और आप का कार्यकाल देख चुके हैं।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक