आज का पंचांग, 29 जनवरी 2023

राष्ट्रीय मिति माघ 09 शक संवत 1944, माघ, शुक्ल, अष्टमी, रविवार, विक्रम संवत 2079। सौर माघ मास प्रविष्टे 16, रज्जब 6 हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 जनवरी सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। अष्टमी तिथि प्रातः 09 बजकर 06 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र रात्रि 8 बजकर 21 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ।

शुभ योग पूर्वाह्न 11 बजकर 4 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। बव करण प्रातः 9 बजकर 6 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 2 बजकर 46 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 29 जनवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 29 जनवरी 2023 : शाम 5 बजकर 57 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 29 जनवरी 2022 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 22 मिनट से 3 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 8 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 55 मिनट से 6 बजकर 22 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 3 बजकर 18 मिनट से 4 बजकर 59 मिनट तक। रवि योग रात 8 बजकर 21 मिनट से अगली सुबह 7 बजकर 11 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 29 जनवरी 2022 :

राहुकाल दोपहर 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम 4 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय: तांबे के लोटे में जल में काले तिल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।- (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक