BYD ने लॉन्च की अपनी नई इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 420km, जानें कीमत

नई दिल्ली। BYD ने नए साल की शुरुआत से ठीक पहले अपनी नई इलेक्ट्रिक कार 2023 Dolphin लॉन्च कर दी है। यह EV एक खूबसूरत डिजाइन में आता है जिसके कलर्स काफी आकर्षक हैं। यह कार कंपनी के ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर बनी है और इसमें LPF ब्लेड बैटरी इस्तेमाल की गई हैं। कार को कंपनी ने सिंगल और डुअल कलर ऑप्शंस में पेश किया है। साथ ही इसमें 16 इंच और 17 इंच व्हील्स का ऑप्शन मिल जाता है। सिंगल चार्ज में यह 420 किलोमीटर तक जा सकती है। इसकी कीमत और अन्य फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।
चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर कंपनी BYD ने 2023 Dolphin इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर दिया है। इस कार की कीमत 16,700 अमेरिकी डॉलर है। जो कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 13 लाख 83 हजार रुपये बैठती है। फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया गया है।
BYD डॉल्फिन को BYD के ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर बड़े लेवल पर बनाया गया है। इसका डिजाइन काफी स्लीक है। Dongchedi.com के मुताबिक कार में 44.9kW की बैटरी कैपेसिटी वाली BYD ब्लेड बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। बैटरी पैक 420 किमी तक की एनईडीसी प्योर इलेक्ट्रिक क्रूजिंग रेंज भी प्रदान करती है। कंपनी ने कहा है कि डॉल्फिन BYD की प्योर इलेक्ट्रिक नई टेक्नोलॉजी है, जिसे साफतौर पर नई जनरेशन के यूजर्स के लिए बनाया गया है। यह कार मरीन एस्थेटिक्स डिजाइन कॉन्सेप्ट से लैस है। डॉल्फिन ईवी की शेप काफी सिंपल और स्टाइलिश है। इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें फ्लैट बॉटम मल्टी फंक्शन वाला स्टीयरिंग व्हील मिलता है। साथ में 5 इंच फुल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। कार में 12.8 इंच की सेंट्रल कंट्रोल स्क्रीन है।
इस इलेक्ट्रिक कार में दो आउटपुट ऑप्शन वाली मोटर कंपनी ने फिट की है। इसमें एक ऑप्शन 70 kW/180Nm के साथ मिलता है जबकि दूसरा आउटपुट ऑप्शन 130 kW/290 Nm के साथ मिलता है। पहले आउटपुट ऑप्शन के साथ यह 420 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है जबकि दूसरे आउटपुट ऑप्शन में 401 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है। 70 kW/180Nm आउटपुट के साथ कार 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार 10.9 सेकंड में पकड़ सकती है जबकि 130 kW/290 Nm आउटपुट में यह समय 7.5 सेकंड है। बैटरी को चार्ज करने के लिए इसमें 60kW फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। कार के डाइमेंशन 4070/1770/1570mm हैं। व्हीलबेस 2700mm का है। व्हील्स के लिए कंपनी ने 16 इंच या 17 इंच का साइज ऑप्शन दिया है।
