Breaking NewsCG-DPRTop Newsछत्तीसगढ़भारतराज्य

कलेक्टर ने किया नारा, संडी एवं जरौद ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप द्वारा आज मंगलवार सुबह जनपद पंचायत आरंग के नारा, संडी एवं जरौद ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया गया। डॉ सिंह ने धान खरीदी केंद्र, महात्मा गंाधी नरेगा के कार्य, जल जीवन मिशन एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को केन्द्रों के सुचारू संचालन हेतु निर्देश दिए। डॉ सिंह का औचक निरीक्षण ग्राम नारा से शुरू हुआ, सर्वप्रथम उन्होंने ग्राम नारा की मंडी में धान खरीदी का निरीक्षण कर टोकन जारी करते हुये शीघ्र धान खरीदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत तालाब  गहरीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्यरत मजदूरों से बात की और उनसे योजनांतर्गत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

कलेक्टर डॉ सिंह ने नरेगा के तहत कार्यरत महिलाओं कोे मातृत्व भत्ता योजना के बारे में बताते हुए यह सुनिश्चित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों तक योजना की जानकारी पहुंच रही है। उन्होंने कार्यस्थल में पेयजल, फर्स्ट एड बॉक्स, मजदूरी भुगतान के बारे में भी मजदूरों से जानकारी ली। इसके बाद डॉ सिंह ग्राम संडी पहुंचे जहां उन्होेंनेें पी.एच.ई. से जल जीवन मिशन योजना के बारे में जानकारी ली एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपस्थित बच्चों से बात की। ग्राम जारौद-क. में डॉ सिंह ने हितग्राहियों के घर-घर जाकर उनको प्राप्त हो रहे पेयजल के संबंध में जानकारी ली और पीएचई के अधिकारियों को यह निर्देशित किया कि सभी के घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान, अनुविभागीय अधिकारी आरंग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग, कार्यक्रम अधिकारी, ई.ई.पी.एच.ई. एवं सरपंच सचिव, रोजगार सहायक के साथ अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक