भारतराज्यहरियाणा

पंकज डावर ने कहा भाजपा ने जनता की जेब पर डाका डाला

गुड़गांव। भाजपा सरकार के 9 साल के कार्यकाल पूरे होने पर आज भाजपा वाले आम जनता के बीच जाकर खुशियां क्यों नहीं मना पा रहे हैं इसके पीछे बड़ा कारण है यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर का। डावर ने कहा कि आज भाजपा के नेता अपने कार्यालय में बने कमरों के अंदर बैठकर भाजपा सरकार के 9 साल के कार्यकाल पूरे होने की खुशियां मना रहे हैं, भाजपा के नेता जनता के बीच क्यों नहीं जा पा रहे हैं। इसके पीछे कारण यह है कि जनता अब इन नेताओं से 9 साल में की गई काली कमाई का हिसाब मांगने लगी है।

भाजपा ने 9 सालों में सिर्फ जनता की जेब पर डाका डालने का कार्य किया है। भाजपा ने प्रदेश में दो बार आम जनता को गुमराह करके सरकार तो बना ली, लेकिन उनके नेताओं ने सिर्फ अपनी तिजोरिया भरने का काम किया। अब जनता खुद बता रही है कि 9 साल के कार्यकाल में भाजपा ने क्या किया। भाजपा के 9 सालों में महंगाई 5 गुना भ्रष्टाचार 10 गुना बेरोजगारी 20 गुना बढ़ गई। डावर ने कहा यह आंकड़े हमारे नहीं है बल्कि जब हम आम जनता के बीच उनके दुख सुख में जाते हैं तो आम जनता यह बातें कर रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक