
मुंबई : ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण व अनिल कपूर जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत ‘फाइटर’ गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 25 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे सेंसर बोर्ड ने UA सर्टिफिकेट के साथ पास भी कर दिया है। हालांकि फिल्म में कुछ सीन में बदलाव किए गए हैं।

केंद्रीय फिल्म प्रमाण बोर्ड (CBFC) ने फिल्म में 4 संशोधन करने के लिए कहा है। सबसे पहले धूम्रपान विरोधी संदेश को हिंदी में बताने को कहा गया है। दूसरा एक अपमानजनक शब्द को दो डायलॉग्स में म्यूट करवा दिया है। तीसरा यौन रूप से सुझाए गया सीन हटा दिए गया है।
अंत में एक टीवी समाचार के सीन में 25 सैकंड का ऑडियो हटाने के लिए कहा है और उसकी जगह 23 सैकंड के ऑडियो में बदला गया। इस बीच, शुक्रवार को फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग भी खोल दी गई है। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 46 मिनट है। इस फिल्म में दीपिका और ऋतिक पहली बार बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करेंगे।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।