गाड़ी के बोनट पर बैठकर हुक्का से उड़ा रहा था धुंआ, गिरफ्तार

औरैया। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की देर रात्रि एक कार घने कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए यमुना में जा गिरी। जैसे ही इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को हुई आनन-फानन में उन्होंने गोताखोरों के माध्यम से यमुना में गिरी कार को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मगर तब तक उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। जनपद गाजियाबाद नेवी में तैनात करन सेहगल पुत्र संजय सहगल निवासी राजनगर जनपद जालौन से कार पर सवार होकर शनिवार की देर रात्रि आ रहे थे। जैसे ही वह यमुना पुल पर पहुंचे, तभी घने कोहरे के चलते कार से नियंत्रण खो गया और रेलिंग तोड़ते हुए यमुना में जा गिरी। इसकी जानकारी राहगीरों द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला। मामले की जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक चारू निगम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के साथ उन्होंने रेस्क्यू कर रस्सी के माध्यम से कार को बाहर निकलवाया। उन्होंने बताया कि यमुना नदी में गिरी कार से नेवी में तैनात करन सेहगल नाम के युवक का शव मिला है। जानकारी में पता उसके मुंबई में तैनात होने की बात पता चली है। पहचान के आधार पर परिजनों से जानकारी पर पता चला है कि वह कुल्लू मनाली घूमने गया था। फिलहाल अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
वह जालौन मार्ग होते हुए औरैया क्यों आ रहा था। वही कार में दो लोगों के होने का अंदेशा है। इसको देखते हुए शनिवार की सुबह से एनडीआरएफ की टीम दूसरे कार सवार की तलाश में जुटी हुई है। गाजियाबाद। गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड पर एक शख्स का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह गाड़ी के बोनट पर बैठकर हुक्का पी रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद गाजियाबाद की पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया और उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड पर 29 दिसंबर की रात एक शख्स का ने अपना वीडियो बनवाया था। इस वीडियो में वह शख्स गाड़ी के बोनट पर बैठकर हुक्का से धुआं उड़ता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जो वायरल होने लगा तो गाजियाबाद के थाना नंद ग्राम पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया और इस वीडियो में मौजूद शख्स की तलाश शुरू कर दी। वीडियो में हुक्के से धुआं उड़ाते हुए शख्स की पहचान गाजियाबाद के कैला भट्टा निवासी नदीम खान के रूप में हुई। पुलिस ने नदीम खान को गिरफ्तार कर लिया है। नदीम खान ने पुलिस को बताया कि यह वीडियो उसने सोशल मीडिया पर डालने के लिए बनवाया था, इसीलिए उसने एलिवेटेड रोड पर रात के वक्त गाड़ी लगाई है और उस पर हुक्के से धुआं उड़ाने लगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक