Top Newsभारत

सरपंच ने युवक को मरवाया? खुशियां मनाते समय मची अफरा-तफरी

भागलपुर: भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के रामनगर में सोमवार देर रात अभिमन्यु यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरपंच विक्रम यादव और उसके भतीजे प्रीतम यादव पर हत्या का आरोप है। जानकारी के मुताबिक अभिमन्यु अपने परिजनों और दोस्तों के साथ रामनगर के समीप बसपिट्टा के पास पिकनिक मना रहा था। इसी बीच घटना को अंजाम दिया गया है। अभिमन्यु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पीरपैंती थानेदार बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीपीओ शिवानंद सिंह दलबल के साथ जांच के लिए पहुंचे। पीड़ित पक्ष के आवेदन पर आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल पर जांच के दौरान एक गोली और एक खोखा बरामद किया गया है। घटना के मुख्य आरोपित सरपंच विक्रम यादव को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

एसडीपीओ ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपित के गिरफ्तारी के लिए एसएसपी आनंद कुमार ने पुलिस टीम गठित कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपित अभिमन्यु और उसके साथियों की दो बाइक को लेकर भागे थे। पुलिस ने उन दोनों बाइक को बरामद कर लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विक्रम और प्रीतम अचानक से बसपिट्टा पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा। उसने अभिमन्यु को टारगेट कर गोली चलाई थी। गोली लगते ही वो वहीं गिर गया। मौके पर अफरातफरी की स्थिति हो गई। और लोग इधर-उधर भागने लगे।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक