टैरो राशिफल, 1 अगस्त 2023

मेष टैरो राशिफल : मिश्रित फलदायी रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।

वृषभ टैरो राशिफल : संपत्ति खरीदने के लिए अच्छा दिन

टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों के लिए आज भवन या भूमि की खरीददारी के लिए भी समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है। आपके करियर में कुछ बदलाव या फेर बदल हो सकता है।

मिथुन टैरो राशिफल : परिस्थितयों में बदलाव होगा

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों के लिए आज आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलना शुरू होंगा। जिस प्रकार के फायदे और लाभ के विषय में आप अनुमान लगा रहे है उसमें कुछ रुकावट आ सकती हैं। ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरूद्ध हों। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

कर्क टैरो राशिफल : परेशानी वाला रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ परेशानियों वाला रहेगा। दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें। मानहानि और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह टैरो राशिफल : घरेलू जीवन में रहेगी उथल पुथल

टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि के लोगों के घरेलू जीवन में आज उथल पुथल रह सकती है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा। लेकिन संयम से काम लें। घबराएं नहीं।

कन्या टैरो राशिफल : आर्थिक मामलों में अच्छा दिन

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कन्या राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके खर्चे कम हो जाएंगें फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा। हालांकि, आज आपको संतान के पक्ष को लेकर अभी कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।

तुला टैरो राशिफल : मां की सेहत का ख्याल रखें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। आज उनकी सेहत थोड़ा नरम रहने वाली है। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल : अपना आत्मविश्वास बनाए रखें

टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों आज जो काम करें उसमें अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। आप अपने बिजनेस और ऑफिस की ओर से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा विदेश से जुड़ी हो सकती है।

धनु टैरो राशिफल : खुद के लिए समय निकाले

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों को आज अपने आप के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें, किस्मत का सितारा बदल रहा है, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे।

मकर टैरो राशिफल : धन खर्च के योग

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मकर राशि के जातकों को सलाह है कि आज किसी भी काम को लेकर ज्यादा उत्सुक होना हानिकारक साबित हो सकता है। आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य, बीमारी या अन्य किसी क्षति पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

कुंभ टैरो राशिफल : विदेश यात्रा के योग

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

मीन टैरो राशिफल : शुभ समाचार मिलेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के विद्यार्थियों के लिए समय काफी उत्तम रहने वाला है। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है, वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक