अर्द्धनग्न महिला ने पुलिस से की झूमा-झटकी, देखें वायरल वीडियो

अलीगढ़। अलीगढ़ में आधी रात को कुछ पुलिसकर्मी एक घर में घुसते हैं। इस दौरान एक अर्द्धनग्न महिला उन्हें रोकती है, तो उससे हाथापाई करते हैं। इसके बाद पुलिस वाले एक शख्स को पकड़ लेते हैं। घर की अन्य महिलाएं और कुछ और लोग उसे छुड़ाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान पुलिस और घर वालों के बीच मारपीट और धक्का-मुक्की होती है। पुलिस की इस मनमानी का घर में मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना शनिवार देर रात की हरदुआगंज थाना क्षेत्र की जलाली कॉलोनी की है।

घटना के बाद महिलाओं ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया, शनिवार देर रात जलाली चौकी इंचार्ज के साथ कुछ पुलिस वाले उनके घर में जबरन घुस आए। महिलाओं के कमरे में गए और सभी को राइफल की बट से पीटने लगे। इसमें कई लोगों को गंभीर चोट आई है। पुलिस वालों ने महिलाओं के कपड़े भी फाड़े हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस वालों का कहना है कि वे एक नामजद चोर को पकड़ने गए थे। इस दौरान घर के लोग उसे बचाने के लिए विरोध शुरू कर दिया और पुलिस से हाथापाई की।

हरदुआगंज पुलिस ने शनिवार को एक चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें पीड़ित ने बताया था कि वह जलाली कस्बा की ओर जा रहा था। कस्बे के पास वह नदी किनारे वह रुका। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग उसके पास आकर रुके। इसके बाद उसकी घड़ी और डिग्गी में रखे 10 हजार रुपए लेकर भाग गए। पीड़ित ने उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों की ठोकर से वह गिर गया और उसके सिर में चोट लग गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी।

इसमें एक आरोपी की पहचान जलाली निवासी कुलदीप के रूप में हुई थी। इसके बाद पुलिस देर रात उसके घर में दबिश देने गई थी। इस दौरान जब पुलिस घर में घुसी, तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। अंधेरे में लोग आरोपी को भगाना चाहते थे और लगातार उसका बचाव कर रहे थे। इसमें घर की महिलाएं भी आरोपी का साथ दे रही थीं। लेकिन पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 2000 रुपए और घड़ी की चेन बरामद कर ली है।

परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि मौके पर मौजूद दरोगा ने न सिर्फ महिलाओं के साथ हाथापाई की, बल्कि बिस्तर के ऊपर जूते पहनकर चढ़ गए। इस दौरान बिस्तर पर उनकी छोटी बच्ची सो रही थी। दरोगा का पैर बच्ची की गर्दन पर पड़ने से बचा। लोगों का कहना है कि अगर दरोगा का पैर बच्ची क गर्दन पर पड़ जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। पुलिस सारे नियमों को ताक पर रखकर काम कर रही है। उन्होंने घर के लोगों को वीडियो बनाने से भी रोका और मारपीट पर उतारू हो गए थे। देर रात तक यह हंगामा चलता रहा। सीओ अतरौली मोहसिन खान ने बताया, पुलिस चोरी के नामजद आरोपी को पकड़ने गई थी। वह घर में मौजूद था और पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। उसके पास से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि चोर के परिजनों के आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक