धर्म-अध्यात्म

Jupiter-Mercury position : इन राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकती है गुरु-बुध की स्थिति

मार्च के आखिर में बुध अपनी स्थिति में बदलाव करने वाले हैं। 26 मार्च के दिन ग्रहों के राजकुमार अपनी चाल में परिवर्तन करने जा रहे हैं। वहीं, गुरु मेष राशि में विराजमान रहेंगे। मार्च 26, को मीन राशि से मेष राशि में बुध गोचर करेंगे, जहां पहले से ही गुरु विराजमान हैं। दोनों ही ग्रहों की युति शुभ मानी जाती है। इसलिए आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए बुध और गुरु की स्थिति लकी साबित हो सकती है-

कर्क राशि
गुरु और बुध की युति कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने दोस्तों और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है और आप निवेश के नए विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं। विदेश यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए गुरु और बुध की युति शुभ माना जा रहा है। बुध और गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी सभी रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। यह समय किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। सुख-संपदा का लाभ मिलेगा। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए गुरु और बुध की युति लाभदायक साबित हो सकती है। जॉब कर रहे लोग प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, जो आपके पार्टनर के सपोर्ट से आसानी से हल की जा सकती हैं। जितना आप निडर रहेंगे, उतनी ही सफलता आपके कदम चूमेगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक