घर की छत गिरने से लड़की घायल

यमुनानगर। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई यह कहावत यमुनानगर में उस समय सच साबित हुई जब अचानक से एक कच्चे मकान की छत गिर गई। हालांकि घर की छत गिरने से परिवार की एक लड़की को चोट जरुर लगी है लेकिन पूरा सुरक्षित है।
जानकारी के मुताबिक जिले के गांव शादीपुर में एक कच्चे मकान की छत गिर गई, गनीमत यह रही कि उस घर में रहने वाले सभी सदस्य ठीक है जबकि एक लड़की चोट आई है। वहीं महिला फरजाना ने बताया कि जब उसकी बेटी मुस्कान अपनी बहन के साथ खाना बना रही थी तो अचानक से उनके ऊपर मकान की छत गिर गई और एक जोरदार धमाका हुआ। जिससे आसपास के लोग और पूरा परिवार सहम गया। छत गिरने के कारण पूरा परिवार चिल्लाया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। महिला ने बताया कि दो महीने बाद उसकी दोनों बेटियों की शादी है।
अचानक से कच्चे मकान की छत गिरने के कारण उनका कीमती सामान खराब हो गया है। जिसमें फ्रिज, टीवी कूलर, खाद्य पदार्थ और उनके बिस्तर कपड़े इत्यादि थे। सारा सामान खत्म हो गया। यहां प्रशासन की तरफ से कोई भी नहीं आया। हम यही मांग करते हैं कि हम बहुत गरीब हैं हमारी आर्थिक मदद की जाए।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक