Top Newsभारत

चार ग्रामीणों की हत्या, किया गया था अपहरण, शव बरामद

इंफाल: मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने एक पिता और उसके बेटे सहित चार ग्रामीणों की हत्या कर दी।

इंफाल में एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को कहा, ”बिष्णुपुर जिले के अकासोई गांव के चार ग्रामीण बुधवार को चुराचांदपुर जिले के नजदीकी जंगली इलाकों में जलावन इकट्ठा करने गए थे। इसी दौरान कुकी उग्रवादियों ने उनका अपहरण कर लिया और फिर उनकी हत्या कर दी।”

मृतकों के शव गुरुवार को पुलिस टीम ने बिष्णुपुर जिले के कुंबी से बरामद किए। मृतकों की पहचान इबोम्चा सिंह (51) और उनके बेटे आनंद सिंह (20), रोमेन सिंह (38) और दारा सिंह (37) के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने विभिन्न कुकी संगठनों द्वारा संचालित सोशल मीडिया नेटवर्क पर शवों को देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शवों को बरामद किया। सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक