
नागपुर। आज कांग्रेस अपना 138वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र के नागपुर में ‘हैं तैयार हम’ महारैली निकाली जाएगी। इसमें कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पार्टी पदाधिकारियों और अन्य नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसी के साथ देश के अलग अलग हिस्सों से भी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी यहां पहुंचेंगे।

Arrived in Nagpur, Maharashtra for the @INCIndia rally. Was received at the airport by senior leaders including @NANA_PATOLE, @bb_thorat, @AshokChavanINC. Thanking all for the warm reception. pic.twitter.com/0xJm1vwEHW
— Ramesh Chennithala (@chennithala) December 27, 2023
नागपुर को आरएसएस का गढ़ कहा जाता है और ऐसे में ऑरेंज सिटी में कांग्रेस की ये रैली काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रैली स्थल का नाम ‘भारत जोड़ो मैदान’ रखा गया है और यहां 5 लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के अनुसार ये नागपुर में अब तक की सबसे बड़ी रैली साबित होगी। इस बात की संभावना भी जताई जा रही है कि यहां आगामी लोकसभा चुनाव की थीम और मुद्दों का ऐलान भी हो सकता है। इसे 2024 चुनावों से पहले कांग्रेस के शक्तिप्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।