सुकेत फोन लेन पर बस और ट्रक में भिड़ंत, 12 से ज्यादा लोग घायल

राजस्थान | कोटा जिले के रामगंजमण्डी में सुकेत फ़ॉर लेन पर इंदौर से जयपुर जा रही एक निजी बस ने आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बस में 50 यात्री सवार थे। 12 से अधिक यात्री घायल हुए है। वहीं 4 यात्रियों को गम्भीर चोटें आई है। जिन्हें घायल अवस्था मे सुकेत सीएचसी से झालावाड़ रेफर किया गया है।

हादसा बुधवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। टक्कर के बाद आगे चल रहा ट्रक फरार हो गया। सूचना पर सुकेत थाना पुलिस और एनएचएआई चिकित्सा कर्मी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घायल यात्रियों को एम्बुलेंस की मदद से सुकेत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से 4 घायलों को झालावाड़ रेफर कर दिया गया। बाकी यात्रियों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।