नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम कडुना में बदमाशों ने एक मस्जिद पर हमला, 7 की मौत

नाइजीरिया |  उत्तर-पश्चिम कडुना में बदमाशों ने एक मस्जिद पर हमला बोला हैं। हमले के दौरान लोग मस्जिद में नवाज पढ़ रहे थे। हमलावरों ने मस्जिद के अंदर घूसते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में करीब 7 लोगों के मरने की सूचना मिली हैं। जबकि कई अन्य लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे है। जिनको अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया हैं।
कडुना पुलिस के प्रवक्ता मंसूर हारुना ने जानकारी देते हुए कहा कि हमला राज्य के इकारा स्थानीय सरकारी क्षेत्र के सुदूर साया गांव में शुक्रवार देर रात हुआ है। इस दौरान सभी नमाजी प्रार्थना के लिए मस्जिद में इकट्ठा हुए थे।
पिछले कई साल से मचा रहे तबाही
पिछले तीन साल से नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम में हमलावर लगातार खून बहा रहे हैं। उनके अंदर पुलिस का खौफ पूरी तरह से खत्म हो गया है। इस दौरान वह सैंकड़ों लोगों की हत्या के अलावा हजारों लोगों को अगवाह कर चुके हैं। कई इलाके तो ऐसे हैं, जहां की सड़कों से भी नहीं गुजरा जा सकता। ये हमले सुरक्षाबलों के लिए भी चुनौत बन चुके हैं। इस साल जनवरी से मार्च के बीच हुए हमलों में 214 लोग मारे गए और 746 लोगों का अपहरण कर लिया गया था। मतलब साफ है कि सुरक्षाबल बीते 14 साल से देश के पूर्वोतर में चल रहे इस्लामी विद्रोह से निपटने में व्यस्त हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक