Breaking NewsTop Newsदिल्ली-एनसीआरभारतमहाराष्ट्रराज्य

सिरफिरे युवक ने कर दी महिला की हत्या, एकतरफ़ा प्यार बना वजह

पिंपरी। पुणे के पिंपरी इलाके से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने एक शादीशुदा महिला और तीन बच्चों की मां की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने आरोपी के लव प्रपोजल को स्वीकार नहीं किया। आरोपी (Plumber) महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था और इसीलिए उसने महिला के सामने लव प्रपोजल रखा। लेकिन महिला के इनकार करने के बाद उसने महिला पर हमला कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। रावेत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला रावेत के फेलिसिटी सोसायटी क्लब हाउस का है। 13 दिसंबर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। मृतका सोसायटी में हाउसकीपिंग का काम करती थी। आरोपी भी सोसाइटी में ही प्लम्बर का काम करता है। मृत महिला का नाम प्रतिमा प्रमोद यादव (32) जो मूल रूप से बिलासपुर, छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी। इस मामले में प्रमोद रामेश्वर यादव (34) ने रावेत पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने आरिफ जुल्फीकार मल्लिक (21) को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अमरनाथ वाघमोडे से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता प्रमोद यादव का परिवार रावेत के फेलिसिटी सोसायटी में रहता है। उन्हें तीन बच्चे हैं। प्रमोद यादव और उनकी पत्नी प्रतिमा दोनों इसी सोसायटी में हाउस कीपिंग का काम करते थे। जबकि आरोपी इसी सोसायटी में प्लंबिंग का काम करता था। बुधवार की सुबह साढ़े 11 बजे प्रतिमा काम पर गई। इस सोसायटी के क्लब हाउस में काम कर रहा आरिफ ने उससे मोबाइल नंबर मांगा और कहा कि हम प्रेम संबंध में रहते है। प्रतिमा ने इसका विरोध किया। उसने यह बात अपने पति और पुलिस को बताने की बात कही। इससे आरिफ प्रतिमा पर भड़क गया और उसे हाथ से मारा। इसके बाद प्रतिमा को दीवार पर धकेल दिया। इसमें प्रतिमा गंभीर रुप से जख्मी हो गई जिससे उसकी मौत हो गई।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक