सेक्टर 14 सुभाष पार्क में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

हरियाणा | पाथ काइंड लैब्स ने अराइज वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से सेक्टर 14 सुभाष पार्क में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा कॉन्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने किया। शिविर में 172 मरीजों ने अपने रक्त की जांच करायी. यह शिविर अमरदीप सिंह एवं नरेन्द्र सिहाग के नेतृत्व में आयोजित किया गया। महेश गोयल, प्रदीप डालमिया, अग्रवाल संगठन के जिला प्रधान सत्यपाल अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र बंसल, प्रदेश सचिव निरंजन गोयल, प्रदेश युवा प्रभारी राहुल गर्ग मौजूद रहे।
