Top Newsछत्तीसगढ़

रायपुर: मौसम में फिर बदलाव के आसार

रायपुर। प्रदेश में कड़ाके की ठंड में अब ब्रेक लगने जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में अब थोड़ा परिवर्तन देखा जा सकता है। हवा की दिशा में परिवर्तन आने की संभावना जताई गई है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश के कई इलाकों में ठंड और शुष्क हवा में कमी आएगी। इससे तापमान कुछ दिनों के लिए बढ़ सकता है। ये ऐसा सिर्फ दो से तीन दिनों के लिए ही मौसम का तापमान स्थिर रहेगा।

वहीं मौसम​ विशेषज्ञों के मुताबिक हवा की दिशा पूर्व होने की वजह से अब वह नमी लेकर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। इसकी वजह से तापमान में होने वाली गिरावट का दौर रुक गया है। तूफानी चक्रवात के समाप्त होने के बाद रात के तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई थी। इसके प्रभाव से ठंड बढ़ती हुई महसूस हो रही थी। बीते दिनों न्यूनतम तामपन का पारा गिरकर 9.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो सोमवार को 8.7 पर पहुंच गया है, वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले 24 घंटे में तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक