फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

चित्रकूट। पहाड़ी में एक नवविवाहिता का शव ससुराल में संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला। इकलौती बेटी खोने से दुखी पिता का आरोप है कि शरीर पर चोट के निशान थे। ससुरालीजनों ने दहेज के लिए उसकी बिटिया को मार डाला और फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी के फंदे से लटका दिया। उसने दामाद के साथ पुत्री की सास और जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बांदा जिले के झगडुवा का पुरवा मजरा तुर्रा थाना बदौसा निवासी सदल यादव ने पहाड़ी थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री तुलसा देवी की शादी दो मई 2023 को ग्राम हर्रा निवासी संतोष यादव पुत्र स्व. छोटेलाल यादव से की थी। पति के साथ जेठानी और सास बाइक के लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। सदल ने बताया कि उसने कई बार ससुरालियों से मिन्नत की कि बाइक देने की सामर्थ्य नहीं है। उसने बदले में एक भैंस भी दी लेकिन ससुरालीजन नहीं माने। बताया कि बुधवार की रात लगभग ग्यारह बजे पुत्री के जेठ, जो पूना में रहते हैं, ने बताया कि तुलसा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

इस पर उसने दामाद को फोन किया लेकिन उसने नहीं उठाया। सुबह हर्रा पहुंचे तो देखा कि उसकी बेटी मृत पड़ी थी और चेहरे पर चोट के निशान थे। उसने आरोप लगाया कि बाइक के लिए उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई और आत्महत्या का रूप दे दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार नागर, सब इंस्पेक्टर रविकांत राय ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, जेठानी और सास के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। मृतका के पिता ने बताया कि उसके चार पुत्रों के अलावा यही इकलौती बेटी थी।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक