
नई दिल्ली। भारत के पश्चिम में स्थित अरब सागर में भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रात 9:52 पर अर्ब सागर में अक्षांश: 20.18 और लंबाई: 72.24 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, भूकंप का उद्गम स्थल धरती के 10 किमी नीचे था।

Earthquake of Magnitude:4.1, Occurred on 05-01-2024, 21:52:43 IST, Lat: 20.18 & Long: 72.24, Depth: 10 Km ,Region: Arabian Sea for more information Download the BhooKamp App https://t.co/bdrZvzg9BV@KirenRijiju @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @moesgoi @ndmaindia @Indiametdept pic.twitter.com/k6e2aJRHmO
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) January 5, 2024
वहीं इससे पहले आज सुबह-सुबह मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां लुंगलेई इलाके में सुबह-सुबह भूकंप के झटके आए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 दर्ज की गई थी। वहीं इस भूकंप के झटके त्रिपुरा के भी कुछ हिस्सों में महसूस किए गए। इसके साथ ही पड़ोसी देश म्यांमार के भी कुछ इलाकों में इस भूकंप को लोगों ने महसूस किया।