भारतराज्यहिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में सरकार के खिलाफ आज जन आक्रोश रैली निकालेगी भाजपा

धर्मशाला। प्रदेश सरकार के एक साल के खिलाफ भाजपा की जन आक्रोश रैली आज धर्मशाला में आयोजित होगी। रैली में भाजपा नेता सरकार की एक साल की नाकामियों को लेकर बरसेंगे। सरकार के खिलाफ होने वाली भाजपा की इस आक्रोश रैली की तैयारियां रविवार को पुलिस ग्राऊंड धर्मशाला में चलती रही। इस दौरान रैली के प्रभारी व विधायक विपिन सिंह परमार ने पुलिस ग्राऊंड में चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

वहीं शाम को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने भी तैयारियों का जायजा लिया। रैली प्रभारी व विधायक विपिन सिंह परमार का कहना है कि कांगड़ा जिले की 15 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ता व आम लोग पुलिस मैदान में एकत्रित होंगे। पुलिस मैदान में एकत्रित होने के बाद एक रैली के रूप में पुलिस मैदान से कचहरी चौक तक पहुंचेंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक