Breaking NewsTop Newsछत्तीसगढ़भारतराज्य

प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकी मिली लाश

बलरामपुर। नए साल के दिन बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर ली। उनका शव बजरा गांव में पेड़ पर चुनरी से लटका मिला। बताया जा रहा है कि लड़की नाबालिग भी थी और उसकी उम्र करीब 14 साल थी। दोनों के प्रेम संबंध को लेकर परिजन आपत्ति जता रहे थे। मामला बसंतपुर थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, गांव के कुछ लोगों ने सोमवार सुबह 2 शव को पेड़ पर लटका देखा जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना प्रभारी चंदन सिंह की टीम मौके पर पहुंची। प्रेमी लक्ष्मण पंडो (18 वर्ष) और नाबालिग प्रेमिका ने दो चुनरी के सहारे पेड़ पर फांसी का फंदा बनाया था। दोनों विशेष संरक्षित पंडो जनजाति के हैं।

पुलिस ने दोनों के शवों को पंचनामा के बाद फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था। प्रेमिका उत्तरप्रदेश के ग्राम डुमहर की रहने वाली थी। कुछ समय से वह अपने रिश्तेदार के घर बाजरा गांव में रह रही थी। 31 दिसंबर की रात दोनों घर से निकले थे लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटे। एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि दोनों ने आत्महत्या की है। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों के प्रेम संबंध को लेकर परिजनों ने आपत्ति की थी। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने फांसी लगा ली होगी। फिलहाल गांव के और लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक