मेकेनिकल इंचार्ज के साथ ठगी, खाते से 3 लाख 75 हज़ार पार

कोरबा। इन दिनों साइबर ठगी के काफी ज्यादा मामले सामने आ रहे है। काफी सुरक्षा के बाद भी साइबर ठग नई तकनीक से लोगों को ठगी का शिकार बनाकर लाखों रुपए अकाउंट से उड़ा ले जातें हैं। ऐसा ही कुछ हुआ कोरबा के मेकेनिकल इंचार्ज के साथ, जिसे एक काल आया और लिंक पर जाते ही अकाउंट से 3 लाख 75 हज़ार रुपए कट गए।

यह पूरा मामला कोरबा के बालको नगर थाना क्षेत्र का है, जहां मेकेनिकल इंचार्ज साइबर ठगी का शिकार हुआ। मेकेनिकल इंचार्ज को  क्रेडिट कार्ड को बंद करवाने के नाम पर काल आया और अक लिंक भोजा गया। युवक ने भेजे गए लिंक पर क्लिक किया और फॉर्म भरा, जिसके बाद उसके अकाउंट से 3 लाख 75 हज़ार रुपए कट गए।

गौरतलब है कि साइबर पुलिस द्वारा हमेशा लोगों को जागरूक रहने और किसी भी अनजान नंबर से आने वाले फोन पर भरोसा कर गोपनीय जानकारी न देने की समझाईश दी जाती है। उसके बाद भी लोगों की लापरवाही भारी पड़ रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक