हिमाचल में मौसम रहा खराब, बारिश-बर्फबारी की संभावना

शिमला। हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 2 दिन मौसम खराब रहेगा और ऊंचाई वाले इलाकों पर हिमपात और मध्य इलाकों पर वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 22 व 23 को प्रदेश में मौसम खराब रहेगा जबकि 21 अक्तूबर यानी शनिवार को मौसम साफ रहेगा। रविवार व सोमवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए गए हैं।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने का अनुमान है। 24 अक्तूबर से फिर साफ मौसम रहने की संभावना है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और ऊना में अधिकतम तापमान 32.4, राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में -0.3 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक