सूने मकान से लाखों की चोरी, वारदात के बाद चोर शहर से रफू चक्कर

आगरा। आगरा पुलिस कमिश्नरी में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वही पश्चिमी जोन के अछनेरा में भी बीती रात चोरों ने एक ओर चोरी को अंजाम दे दिया। चोर फौजी के घर में लाखों की चोरी की घटना को अंजाम देकर रफू चक्कर हो गए। आगरा में बीती रात चोरों ने एक ओर चोरी को अंजाम दे दिया। फ़ौजी के घर पहुँचने पर चोरी की जानकारी मिली। फ़ौजी ने घर पर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था और अलमारी से सोने के जेवर गायब थे। तो उसके पैरों से जमीन खिसक गई।

पीड़ित ने चोरी की वारदात की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फ़ौजी ने बताया कि वह अपनी मां को लेकर किसी काम से दिल्ली गया था, इस दौरान मकान सुनसान था, जिसका फायदा बदमाशों ने उठाया। खाली घर का लाभ बदमाशों ने उठाते हुए घर में रखी अलमारी के ताले को तोड़कर उसमें रखे 10 लाख के जेवरात चुरा लिए। इसके साथ ही कुछ नगदी भी ले उड़े। घटना की जानकारी पर स्थानीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। बहरहाल पीड़ित ताहिर दे दी है और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।