Breaking Newsभारतराज्यहिमाचल प्रदेश

करोड़ों रुपए खर्च नहीं कर पाई जयराम सरकार

धर्मशाला। निर्दलीय विधायक होशियार सिंह के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रश्नकाल में कहा कि 2020 से 22 तक प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। 2020-21 में 2320.93 करोड़ रुपए और 2021-22 में 2032.27 करोड़ रुपए खर्च ही नहीं किए गए। कुछ फंड कोविड काल में भारत सरकार की ओर से तय कोडल औपचारिकताएं पूरी न करने पर नहीं खर्चे गए, तो कुछ में विभागों में रिक्तियां होने और अन्य कारण बताए गए। मुख्यमंत्री ने कि अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत वर्ष 2020-21 में 408.37 करोड़, 2021-22 में 611.26 करोड़ रुपए खर्च ही नहीं किए गए।

जनजातीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत 2020-21 में 381.65 करोड़, 2021-22 में 373.40 करोड़, श्रम रोजगार एवं प्रशिक्षण के तहत 2020-21 में 117.78 करोड़, 2021-22 में 21.99 करोड़, ग्रामीण विकास विभाग में 2020-21 में 45.03 करोड़ और 2021-22 में 165.51 करोड़ रुपये खर्च नहीं किए गए। वन एवं वन्य प्राणी विभाग में 2020-21 में 68.60 करोड़, 2021-22 में 58.72 करोड़, स्वास्थ्य विभाग में 2020-21 में 465.16 करोड़, 2021-22 में 360.91 करोड़, शिक्षा विभाग में 2020-21 में 589.28 करोड़, 2021-22 में 348.86 करोड़, पुलिस एवं अन्य संबद्ध विभागों में 2020-21 में 245.05 करोड़, 2021-22 में 91.62 करोड़ रुपये खर्च ही नहीं किए गए। इनके मंत्री भी सोए रहे और स्वास्थ्य प्रणाली पर करोड़ों रुपए ख़र्च नहीं कर पाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इसलिए वाकआउट किया, क्योंकि विधानसभा में पहला प्रश्न ही इनकी पोल खोल रहा था।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक