दिल्ली में गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस सुरक्षा कड़ी, कारों की चेकिंग जारी

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने दिल्ली के कई इलाकों में नाका चेकिंग की। साथ ही इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, परेड के रास्ते में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसे ध्यान में रखते हुए कर्तव्य पथ पर विजय चौक से सी-हेक्सागन तक यातायात की आवाजाही परेड खत्म होने तक प्रतिबंधित रहेगी।
कर्तव्यपथ से रफी मार्ग क्रॉसिंग, जनपथ क्रॉसिंग और मानसिंह रोड क्रॉसिंग को गुरुवार रात 11 बजे से वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। परेड खत्म होने तक वाहन इन क्रासिंग को पार नहीं कर सकेंगे। सी-हेक्सागन शुक्रवार सुबह 915 बजे से लेकर परेड के गुजरने तक वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।
#WATCH राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने दिल्ली के कई इलाकों में नाका चेकिंग की।
वीडियो सफदरजंग रोड से है।(24.01) pic.twitter.com/vKatc8GQUD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2024