घर में सफाई करने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म

मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र में घर में सफाई करने वाली नाबालिग किशोरी के साथ गृह स्वामी ने दो दिन तक जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से 50 वर्षीय आरोपी वारिस को जेल भेज दिया गया।

गलशहीद थाना क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी थाना क्षेत्र में वारिस के यहां साफ-सफाई का काम करती थी। 18 अक्टूबर को आरोपी वारिश कुरैशी घर पर अकेला था। परिवार के सभी लोग घर के बाहर गए हुए थे। दोपहर को जब किशोरी घर में सफाई करने गई तो आरोपी ने उसे घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी ने किशोरी को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसमें किशोरी बुरी तरह डर गई और उसने इसका किसी से जिक्र नहीं किया।

किशोरी 19 अक्टूबर को फिर आरोपी वारिस कुरैशी के मकान में साफ-सफाई करने के लिए गई। इस दिन भी आरोपी घर में पर अकेला था। उसने फिर किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद किशोरी घर पहुंची। जहां उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक