
तरनतारन। तरनतारन में फायरिंग होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 2 पक्षों आपसी विवाद हो गया जिसके बाद दोनों तरफ से गोलियां चलाई गई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत व 2 गंभीर घायल हो गए। घटना तरनतारन खवासपुर गांव की है जहां पर दोनों पक्षों में किसी कारण को लेकर खून झड़प हो गई।

मृतक व्यक्ति की पहचान बलविंदर सिंह के रूप में हुई। वहीं घायल दोनों व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल विवाद के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। करीब 3-4 लोगों द्वारा फायरिंग करने की सूचना है।