भैंस ने 15 मिनट के अंतराल में दो बच्चों को दिया जन्म

राजसमंद। आमेट उपखंड मुख्यालय से 25 किमी दूर राछेटी पंचायत के नाबरिया गांव में शनिवार रात एक भैंस ने 15 मिनट के अंतराल पर दो बच्चों को जन्म दिया। यह लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया है. पशु चिकित्सा विभाग के अनुसार भैंस द्वारा एक साथ दो बच्चों को जन्म देने की घटना एक हजार में एक होती है। इस घटना में पैदा हुई पादी बंजर रहती है। जिला परिषद सदस्य समुंद्र सिंह चुंडावत ने जानकारी देते हुए बताया कि नाबरिया गांव में राम सिंह चुंडावत की भैंस ने रात को बच्चा दिया। स्थानीय नस्ल की भैंस ने कल शाम 7 बजे एक बच्चे को जन्म दिया। 15 मिनट बाद उसने पाडी को जन्म दिया।
जन्में दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। मालिक राम सिंह चूंडावत ने बताया कि उनकी भैंस ने तीसरी बार बच्चा दिया है. इससे पहले दो बार उसने एक-एक बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन तीसरी बार उसने दो बच्चों को जन्म दिया। आमेट पशु चिकित्सालय में तैनात डॉ. राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि आमतौर पर भैंस का एक ही बच्चा पैदा होता है। दो बच्चों का जन्म एक हजार मामलों में से एक है। यह घटना तब घटित होती है जब निषेचन के बाद भैंस का अंडाणु दो टुकड़ों में टूट जाता है। जिससे नर और मादा दोनों का जन्म होता है। इस घटना में पैदा हुई पादी बंजर रहती है। क्योंकि उसमें समरसता के गुण आ जाते हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक