शुभ मुहूर्त में इस विधि से करें गोवर्धन पूजा, नोट करें पूजन विधि

ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल गोवर्धन पूजा का त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाया जाता है इस बार यह पर्व 14 नवंबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गाय माता की विधिवत पूजा की जाती है माना जाता है कि इस दिन इनकी पूजा करने से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है।

गोवर्धन पूजा के दिन लोग अपने घर के आंगन या बाहर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की आरकृति बनाकर इसकी पूजा करते हैं ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा गोवर्धन पूजा की संपूर्ण विधि आपसे साझा कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त—
आपको बता दें कि 14 नवंबर दिन मंगलवार को गोवर्धन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 43 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करने से जातक को उत्तम फल की प्राप्ति होगी।
गोवर्धन पूजा की संपूर्ण विधि—
आपको बता दें कि गोवर्धन पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें इसके बाद शुभ मुहूर्त में गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं और साथ ही पशुधन यानी गाय, बछड़े आदि की आकृति भी बनाएं। इसके बाद धूप दीपक करके विधिवत पूजा करें। भगवान श्रीकृष्ण को दूध से स्नान कराएं फिर उनका पूजन करें और अन्नकूट का भोग लगाएं। मान्यता है कि इस विधि से पूजा पाठ करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |