
हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली के हरियाणा भवन स्टेडियम में राज्य के अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों और कोचों को सम्मानित किया।

उन्होंने अर्जुन पुरस्कार विजेताओं सुनील कुमार (कुश्ती), अनंत पंघाल (कुश्ती) और दीक्षा डागर (गोल्फ) को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से सुझाव मांगे कि हरियाणा में इस खेल को और कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है।
इस संदर्भ में खिलाड़ियों ने हरियाणा की खेल नीति की सराहना की और कहा कि खेल नीति से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है और इस खेल नीति के प्रभाव से युवा खेलों की ओर आकर्षित हुए हैं।