बाल गोपाल की पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में कई पर्व त्योहार मनाए जाते हैं लेकिन जन्माष्टमी का त्योहार बहुत ही खास माना जाता हैं जो कि भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना को समर्पित होता हैं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं इस दिन लोग दिनभर उपवास रखकर रात्रि 12 बजे भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा अर्चना करते हैं।
धार्मिक पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था। जिसे कृष्ण जन्म उत्सव के तौर पर मनाया जाता हैं। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व 6 सितंबर को मनाया जाएगा। तो ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की बाल स्वरूप की पूजा का शुभ समय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
जन्माष्टमी पर पूजा का मुहूर्त—
भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त 6 सितंबर को मध्यरात्रि 12 बजकर 2 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 48 मिनट तक का हैं। इस तरह पूजा की अवधि केवल 46 मिनट की ही रहेगी। वही जन्माष्टमी व्रत का पारण व्रती 7 सितंबर को सुबह 6 बजकर 9 मिनट के बाद कर सकते हैं ये समय पारण के लिए उत्तम रहेगा।
ज्योतिष अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ दिन पर रोहिणी नक्षत्र लग रहा हैं भगवान कृष्ण का जन्म भी रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। रोहिणी नक्षत्र 6 सितंबर की सुबह 9 बजकर 20 मिनट से 7 सितंबर की सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक