
मूलांक-1-आज मूलांक एक के लोगों को ऑफिस में कंफर्टेबल माहौल मिलेगा। हेल्थ का ध्यान रखें और पैसों से जुड़ी जो समस्याएं हैं, उन्हें सुलझाने की कोशिश करें। किसी विदेशी यात्रा का योग बनने की संभावना है।

मूलांक-2- आज मूलांक 2 के लोगों को पैतृक संपत्ति मिल सकती हैं, क्योंकि लंबे समय से संपत्ति विवाद चल रहा था, जो अब खत्म होता नजर आ रहा है। घर पर आज दोस्तों के साथ आराम करेंगे। शाम को किसी से मुलाकात हो सकती है।
मूलांक-3 वालों को अपने फाइनेंस को सेफ करने की जरूरत महसूस हो रही है। आपको करियर में कोई गुरु मिल सकता है, जो आपको सफलता के गुरुमंत्र दे जाएगा। आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिता सकते हैं।
मूलांक-4-आज का दिन आपके लिए खास है, जो चीजें इतने दिनों से लाइनअप में थी, वो अब पूरी हो सकती हैं। आपको देरी के बावजूद घर या अपार्टमेंट का पजेशन मिल सकता है। लवलाइफ अच्छी दिख रही है, रोमांटिक डिनर का प्लान बनाएं।
मूलांक-5 के लोगों को लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव लाने होंगे, जो आपके फिटनेस के लिए जरूरी हैं। आज आपको समाज में सम्मान मिल सकता है। इसके अलावा आपके घर में और ऑफिस में किए गए कार्यों की तारीफ करनी होगी। आर्थिक मोर्चे पर कोई अच्छी ख़बर आपका इंतज़ार कर रही है।
मूलांक-6 के लोगों आज दोस्तों के साथ घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। कोशिश करें कि आज मेडिटेशन पर वर्कशाप कर लें, इससे आपका इतने दिनों का स्ट्रेस कम हो जाता है। समाज में आपको किसी प्रकार की तारीफ मिलने की उम्मीद हो सकती है।
मूलांक-7 के लोगों के लिए आज अच्छा दिन है। किसी नए प्रोजेक्ट के खत्म होने की उम्मीद मना सकते हैं। मेहमानों के आने से थोड़ा बिजी हो सकते हैं।, लेकिन मजा आएगा। किसी यात्रा के दौरान खास पलों को कैद करना इसे और भी यादगार बना सकता है।
मूलांक 8: दिन मिश्रित फलदायी रहेगा
मूलांक 8 वालों का दिन आज मिश्रित फलदायी रहेगा। धन का निवेश कहीं भी करने से बचें अन्यथा धन फंस सकता है। घर की गुप्त बातों को बाहर वालों के सामने बोलने से बचें अन्यथा घर का माहौल खराब हो सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को आज साथियों की वजह से कामकाज करने में परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अनबन होने की आशंका बन रही है।
मूलांक 9: सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। आपका रूका हुआ धन अचानक से आपको मिलेगा, जिसकी वजह से आप खुश रहेंगे और परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर इस खुशी को साझा करेंगे। परिवार के सदस्यों और जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम भी रख सकते हैं। किसी मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है।