पंजाब में मनाई जा रही लोहड़ी, देखें वीडियो

चंडीगढ़। लोहड़ी का त्योहार सिख धर्म में सबसे खास माना जाता है। भांगड़ा, गिद्दा पाने और खुशियां बांटने के इस त्यौहार को बड़े ही उत्साह से मनाया जा रहा है। पंजाब में तो इस पर्व पर अलग ही रौनक रहती है। यह त्योहार फसल के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन के बाद से रातें बड़ी और दिन छोटे होने लगते हैं। पंजाब के अलावा देश भर में लोग अपनी-अपनी सुविधा अनुसार अपने-अपने घर में लोहड़ी मना रहे है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर जैसे कई बड़े शहरो में लोहड़ी का त्यौहार मनाया जा रहा है।

पंजाब में जालंधर भी घूमने के लिए एक अच्छा विकल्प है। यह राज्य का सबसे पुराना शहर है। लोहड़ी के दिन यहां विभिन्न प्रकार के कल्चर प्रोग्राम होते हैं। इस र्कायक्रम को देखते ही दिल खुश हो जाता है। यहां कई दिनों से ही लोग लोहड़ी की तैयारियों में जुट जाते हैं। यहां की सैर आप जरूर करें।
बाजारों में जगह-जगह पर रेवड़ी, गजक और गुड पट्टी के स्टॉल लगाए जाते हैं। अगर आप भी इस लोहड़ी पंजाब में मनाने का प्लान कर रहे हैं तो इस आर्टिकल के जरिए जानें कुछ ऐसी जगह जहां जाकर आपकी लोहड़ी यादगार बन जाएगी।
लोहड़ी के इस पावन अवसर पर आपको स्वर्ण मंदिर जरूर जाना चाहिए। गोल्डन टेंपल सिखों का पवित्र धर्मस्थल है। यहां हर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी पर आप यहां का टूर जरूर करें। यहां आने से मन को शांति प्रदान होती है। साथ ही यहां के लंगर की तो बात ही अलग है। यहां भोजन करते ही आपको अमृत जैसा अहसास होता है। इस पवित्र स्थल पर देश-विदेश से लोग माथा टेकने आते हैं।
#WATCH चंडीगढ़: लोहड़ी का त्योहार मनाने के लिए लोग इकट्ठा हुए। pic.twitter.com/2q89EileGl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2024
अगर आप सांस्कृतिक और पारंपरिक रहस्यों को जानने को इच्छुक हैं तो लुधियाना जरूर जाएं। लोहड़ी के दिन यहां लोग आपको सड़कों पर भांगड़ा करते हुए और गिद्दा पाते हुए दिख जाएंगे। इस मजेदार दृश्य को देखने के साथ-साथ आप डांस करने पर भी मजबूर हो जाएंगे। लोहड़ी के अवसर पर यहां अलग ही नजारे देखने को मिलते हैं, जो आपके दिल में सदा के लिए बस जाएंगे।
चंडीगढ़ की बात करें तो यह घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यह हरियाणा और पंजाब की राजधानी भी है। यहां का रॉक गार्डन, सुखना लेक और रोज गार्डन जैसे कई टूरिस्ट प्लेस हैं जो यहां के आकर्षण का केंद्र हैं। लोहड़ी के दिन इन जगहों पर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। अलग-अलग तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठा सकते हैं।