Top Newsभारत

ओएसडी हटाए, पूर्व मुख्यमंत्री के पास थे पदस्थ

जयपुर। सरकार ने दो विशेषधिकारियों (ओएसडी) को सोमवार को हटा दिया। जिन अधिकारियों को हटाया गया उनमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे देवाराम सैनी भी हैं। इन अधिकारियों को अभी किसी और पद पर नहीं लगाया गया है। राज्य के कार्मिक विभाग ने सोमवार को यह आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. देवाराम सैनी और महिपाल कुमार को आगामी आदेश तक पदस्थापन की प्रतीक्षा (एपीओ) रखा जाता है। ये दोनों राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।

सैनी लंबे समय से गहलोत के साथ रहे हैं। राज्य के नये मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ओएसडी राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। सत्ता परिवर्तन के बाद गहलोत सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं सचिव को पहले ही हटाकर पदस्थापन की प्रतीक्षा (एपीओ) में रखा गया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक