घोषणा समिति अध्यक्ष मैं हूं विजय शर्मा झूठ ना बोलें : विजय बघेल

कवर्धा। भाजपा के प्रत्याशी विजय शर्मा की एक सप्ताह के अंदर दूसरी झूठ पकड़ी गई। उनके झूठे वादे पर भाजपा चुनाव घोषणा समिति के अध्यक्ष और पाटन से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने जनता से माफी मांग कर कवर्धा के भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा को लताड़ लगाई है। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विजय शर्मा ने कहा था कि उनकी सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ करेगी जबकि ये घोषणा भूपेश बघेल और मो अकबर ने पहले ही कर दिए थे। इसी बात पर विजय बघेल ने जनता और किसानों से माफी मांगते हुए कहा कि हमने ऐसा कोई घोषणा किसानों के लिए नही किया है उनके लिए हम बेहतर काम करेगें। उनके बयान पर कांग्रेसियों ने कहा कि 15 साल में नही कर पाए तो अब क्या करेंगे जबकि काग्रेस सरकार पिछली बार भी किसानों का कर्ज माफ कर चुकी है आगे भी करेगें वो भी सरकार बनने के तुरंत बाद। हार के डर से बौखलाए विजय शर्मा कवर्धा क्षेत्र के भोले भाले भाले लोगों को बरगला रहे हैं। झूठी दिलासा और आश्वासन दे रहे हैं। कांग्रेस ने पिछले दिनों इस बात का भी खुलासा कर दिया कि कवर्धा के भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा ने ग्राम कटंगीकला के जिन लोगों को वन अधिकार पट्टाधारी होने के नाम प्रस्तुत कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने दबाव डालने का आरोप लगाया था वे सभी भाजपा के कार्यकर्ता थे। कटंगीकला के वन अधिकार पट्टाधारियांे ने मीडिया के सामने बताया कि किसी भी वन अधिकारी, कर्मचारी ने कांग्रेस को वोट देने की बात नहीं कही है। इन दोनो मामले का खुलासा होने के बाद भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा कटघरे में है। कांग्रेस ने कहा है कि जन समर्थन ना मिलने से विजय शर्मा नये-नये षडयंत्र रच रहे है लेकिन सचाई सामने आने से उनकी पोल खुल रही है।

[videopress zTr8a94Q]

कांग्रेस हुई आक्रामक

कांग्रेसियों ने कहा कि अकबर भाई को क्षेत्र की जनता से मिल रहे व्यापक जनसमर्थन और आशिर्वाद से भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा उल जलूल बयान दे रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के षडयंत्र का खुलासा कर देने के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है। छत्तीसगढ़ क्रेड़ा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कवर्धा शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजू तिवारी, लोहारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामचरण पटेल, कवर्धा कृषि मंडी उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, कवर्धा नगर पालिका परिषद के पार्षद मोहित माहेशवरी, कवर्धा शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानू मनोत दुबे सीमा अगम अनंत ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा कांग्रेस पार्टी की मजबूती को देखते हुए विचलित हो गए है। विजय शर्मा अपनी चिर परिचित शैली के अनुरूप षड़यत्र रचने का कार्य कर रहे है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक