Uncategorized

चचेरी बहन को युवक ने बनाया हवस का शिकार

अंबाला। जनपद में एक युवक द्वारा अपनी चचेरी बहन के साथ कथित हैवानियत की है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता और उसकी बहन अपने पिता के साथ रहती है। पीड़िता के माता-पिता में विवाद चल रहा था, जिसके कारण मां अपने मायके में रहती है। दोनों बहनें एक साथ कुरुक्षेत्र स्थित ननिहाल पहुंचकर आपबीती बताई। जिसके बाद पीड़िता की मां की शिकायत पर कुरुक्षेत्र पुलिस ने जीरो FIR दर्ज करके मामला थाना पंजोखड़ा (अंबाला) भेजा दिया है। जहां पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवा कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

मामला पंजोखरा थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के चलते 4 माह से ट्विन बच्चियों की मां कुरुक्षेत्र स्थित अपने मायके में रह रही थी। जबकि बच्चियां अपने पिता के पास रहती हैं। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली जुड़वा बहनों में से एक ने चचेरे भाई दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके बाद दोनों बहनों ने अपनी मां के पास कुरुक्षेत्र जाकर आप बीती सुनाई। इन बच्चियों की मां ने कुरुक्षेत्र पुलिस को सारी वारदात के बारे में बताया। घटनास्थल अंबाला होने की वजह से कुरुक्षेत्र पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत जीरो FIR दर्ज करके अंबाला के पंजोखरा थाना में जांच के लिए मामला भेज दिया।

इस बारे जानकारी देते हुए बच्ची की मां ने बताया कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। आज अस्पताल में मेडिकल के लिए आई बच्ची की मां ने बताया कि उनका अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस कारण यह बच्चियों अपने पिता के पास रहती थी। इसी का फायदा उठाकर उनके चचेरे भाई ने उनमें से एक के साथ कथित दुष्कर्म कर डाला। उन्होंने मांग की हैं कि पुलिस उसे तुरंत गिरफ्तार करके उन्हें न्याय दिलाए।

कुरुक्षेत्र से मामले की FIR आते ही पुलिस एक्शन में आ गई और उन्होंने आज अंबाला नागरिक अस्पताल में बच्ची का मेडिकल करवाया। मौके पर मौजूद जांच अधिकारी ने बताया कि 23 दिसंबर को कुरुक्षेत्र पुलिस की तरफ से पॉस्को एक्ट के तहत जीरो FIR कट कर आई है। FIR के आधार पर आज पीड़िता की अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई गई। फ़िलहाल अंबाला पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर आरोपी फरार चल रहा है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक