विश्व

चीन में श्रमिक संघ के 1 लाख 84 हजार 200 स्टेशन स्थापित

बीजिंग। चीन में अब तक श्रमिक संघ के 1 लाख 84 हजार 200 स्टेशन स्थापित हो चुके हैं। 14 करोड़ 70 लाख कार्यकर्ताओं को इससे सुविधा मिलती है। श्रमिक संघ के स्टेशन हर दिन 32 लाख 70 हजार बाहरी कार्यकर्ताओं को सेवा देते हैं और हर साल 1 अरब लोगों को फायदा पहुंचाते हैं।

बताया जाता है कि श्रमिक संघ के स्टेशन अखिल चीन मजदूर संघ द्वारा स्थापित सेवा स्टेशन हैं। स्वच्छता कार्यकर्ता, कूरियर, टेकआउट डिलीवरी वाले लोग, टैक्सी चालक, ऑनलाइन सवारी करने वाले चालक, ट्रक चालक और यातायात पुलिस जैसे बाहर काम करने वाले लोग स्टेशन में आराम कर सकते हैं, वाशरूम जा सकते हैं, पानी पी सकते हैं, खाना खा सकते हैं, बारिश में आश्रय ले सकते हैं, फोन चार्ज कर सकते हैं और किताब पढ़ सकते हैं। वर्ष 2023 में अखिल चीन मजदूर संघ ने 62,500 नए स्टेशन के निर्माण के लिए 45 करोड़ युआन का निवेश किया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक