
दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड बरकरार है, इसी बीच सुबह के समय ठंड को मात देने के लिए लोग चाय पीते नज़र आए. वीडियो आरके आश्रम से है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है और अच्छा कोहरा देखा जा सकता है. हालांकि कल दिल्ली का तापमान सामान्य से कम होकर 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है. वहीं हल्की बारिश भी हो सकती है.

#WATCH राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड बरकरार है, इसी बीच सुबह के समय ठंड को मात देने के लिए लोग चाय पीते नज़र आए। वीडियो आरके आश्रम से है। pic.twitter.com/EWqLhdBpJB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2023
वही कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान कम होकर माइनस 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं इसके बाद कश्मीर के तापमान में हर दिन मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है. क्रिसमस यानी 25 दिसंबर तक श्रीनगर का तापमान बढ़कर माइनस 1 तक आ सकता है. हालांकि इसके बाद तापमान फिर गिरेगा. इसकी वजह ताजा पश्चिमी विक्षोभ है.