बिपाशा-करण ने मालदीव में मनाया बेटी का पहला बर्थडे

मुंबई ; एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी दिवाली (12 नवंबर) के शुभ अवसर पर एक साल की हो गई। बिपाशा व करण ने देवी के साथ मालदीव में इसका जश्न मनाया और सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर की हैं। बिपाशा ने इंस्टा हैंडल पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया। देवी बेहद क्यूट लग रही हैं, क्योंकि उन्होंने पिंक कलर की ट्यूल ड्रेस पहनी थी, जिसमें सामने की तरफ फ्लोरल एम्बेलिशमेंट है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


साथ ही फूलों से सजा हेडबैंड और पिंक शूज पहने हैं। बिपाशा ने लिखा, “बर्थडे गर्ल तैयार है। देवी एक साल की हो गई।” एक दूसरे वीडियो में बिपाशा को देवी के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। बिपाशा प्रिंटेड कफ्तान में सजी-धजी काफी खूबसूरत लग रही थीं। करण ने भी इंस्टा हैंडल से देवी की बर्थडे पार्टी की कुछ झलकियां साझा कीं।

एक क्लिप में देवी पापा की गोद में बैठी हैं। करण ने व्हाइट स्लीवलेस टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी है। बैकग्राउंड में ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखा गुब्बारा नजर आ रहा है। एक और क्लिप में देवी के लिए एक रेत का महल भी तैयार किया गया था। बता दें कि करण और बिपाशा 30 अप्रैल 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक