प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली पर राष्ट्रपति से की मुलाकात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

जवानों के बीच दिवाली मनाने लेप्चा पहुंचे पीएम मोदी
पूरे देश में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच, हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री मोदी अपनी दिवाली मनाने के लिए देश के जवानों के बीच पहुंचे हैं। इस साल पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मना रहे हैं।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की है। पिछले 10 सालों से लगातार पीएम मोदी जवानों के बीच दिवाली मनाते आए हैं।
लेप्चा में पीएम मोदी ने कहा, “आजादी के बाद इन बहादुर सेना के जवानों ने कई युद्ध लड़े और देश का दिल जीता। ऐसा कोई मुद्दा, जिसका समाधान हमारे जांबाजों ने नहीं दिया हो।”
लेप्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ऐसा कहा जाता है कि अयोध्या वह है, जहां भगवान राम हैं और मेरे लिए जहां भारतीय सेना है, जहां मेरे देश के सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं। वह स्थान किसी भी मंदिर से कम नहीं है, जहां आप हैं, वहीं मेरा त्योहार है।”
Delhi: Prime Minister Narendra Modi called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan, on the occasion of Diwali. pic.twitter.com/FfOh53U2JR
— ANI (@ANI) November 12, 2023
Vice President Jagdeep Dhankhar along with his wife Dr Sudesh Dhankhar called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan, on the occasion of Diwali. pic.twitter.com/dbbIQGEzQP
— ANI (@ANI) November 12, 2023
अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय!
लाखों दीयों से जगमग अयोध्या नगरी के भव्य दीपोत्सव से सारा देश प्रकाशमान हो रहा है। इससे निकली ऊर्जा संपूर्ण भारतवर्ष में नई उमंग और नए उत्साह का संचार कर रही है। मेरी कामना है कि भगवान श्री राम समस्त देशवासियों का कल्याण करें और मेरे सभी… pic.twitter.com/3dehLH45Tp
— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2023
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज दिवाली के मौके पर पार्टी नेता मनीष सिसौदिया और संजय सिंह के परिवारों से मुलाकात की।
#WATCH | Delhi CM and AAP national convener Arvind Kejriwal meets the family of party leader Manish Sisodia on the occasion of #Diwali pic.twitter.com/pZOJYI624t
— ANI (@ANI) November 12, 2023