Entertainment

शाहीन के बर्थडे में पहुंचे रणबीर

मुंबई : रणबीर कपूर इन दिनों ‘एनिमल’ फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वे एक शहर से दूसरे शहर जाकर प्रमोशन कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान वे फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना भी नहीं भूले। रणबीर ने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर परिवार के साथ कुछ वक्त बिताया। रणबीर की साली शाहीन भट्ट का मंगलवार (28 नवंबर) को बर्थडे था। पूरे कपूर और भट्ट खानदान ने साथ मिलकर इसका जश्न मनाया। इस दौरान रणबीर भी अपने परिवार के साथ शामिल हुए।

रणबीर की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें रणबीर को फैमिली के साथ देखा जा सकता है। रणबीर सफेद कुर्ते में काफी डैशिंग लग रहे थे। एक वीडियो में वे मां नीतू कपूर को सीऑफ कर रहे हैं। भट्ट और कपूर परिवार ने साथ में डिनर किया। बता दें कि रणबीर अपनी बेटी राहा को भी बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। वे उसके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि वे ‘एनिमल’ के बाद एक लंबा ब्रेक लेंगे।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक