Breaking NewsCG-DPRTop Newsछत्तीसगढ़भारतराज्य

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ कबीरपंथ संत संगठन के संतों ने की सौजन्य भेंट

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां पहुना में छत्तीसगढ़ कबीरपंथ संत संगठन के अध्यक्ष संत रविकर साहेब के नेतृत्व में 20 से अधिक संतों ने सौजन्य मुलाकात की। संतों के प्रतिनिधि मंडल ने पूरे प्रदेश के 140 कबीर आश्रमों के संतों तथा प्रदेश के कबीर पंथ के अनुयायियों की ओर से मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।
संतों के प्रतिनिधि मंडल में संत घनश्याम साहेब मंदरौद, संत बलवान साहेब, संत पुराण साहेब, संत क्षेमेंद्र साहेब, संत पुनीत साहेब, संत हेमेंद्र साहेब, संत गुरुपालन साहेब, संत घनश्याम साहेब गुल्लू, संत शोधकर साहेब, संत चिरंजीव साहेब, संत रतन साहेब, संत तुलसी साहेब, भागवत दास, साध्वी भागबती साहेब, साध्वी सीमा, साध्वीसुप्रिया, साध्वी संतोषी आदि शामिल थीं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक