खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बेगूसराय। बेगूसराय में पुलिस ने एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में खेत से बरामद किया है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि किसी ने इसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौलागढ़ की है। मृतक व्यक्ति की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौलागढ़ के रहने वाले रामबालक पासवान के 45 वर्षीय पुत्र अर्जुन पासवान के रूप में की गई है।
परिजनों ने बताया कि मृतक अर्जुन पासवान घर से काम करने के लिए निकला था। वह घर वापस नहीं लौटा और स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दी गई कि अर्जुन पासवान की मौत हो गई है। उसका शव खेत में मारा पाड़ा हुआ है। घटना की सूचन पर परिजन खेत में पहुंचे तो उसे मारा हुआ देख परिजनों का होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि शरीर पर कई जगह चोट का निशान है और उसके सर पर भी गहरी चोट है। जिससे जाहिर होता है कि अपराधियों ने इसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया है। मृतक के पुत्र प्रशांत कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले मोबाइल को लेकर गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के साथ बात विवाद हुआ था।
मोबाइल विवाद से नाराज होकर उस व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी थी। आज उसी ने ही मेरे पिता की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया है। मृतक के पुत्र ने यह भी आरोप लगाया है कि मृतक अर्जुन पासवान के द्वारा गांव के ही रहने वाले ड्राइवर सुबोध कुमार को 900 रुपया कर्ज के तौर पर दिया गया था। कर्ज का पैसा वापस नहीं देने के कारण अर्जुन ने ड्राइवर का मोबाइल ले लिया था। घटना की सूचना भगवानपुर थाना पुलिस को दीया गया है। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि अर्जुन पासवान की मौत कैसे हुई है।
