Top Newsभारत

देवर ने भाभी को बनाया हवस का शिकार, ससुर भी बना हैवान

पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत जिले में एक महिला को ससुराल में जमकर प्रताड़ित किया गया। इतना ही नहीं महिला के देवर ने उसके साथ हैवानियत कर डाली। महिला के ससुर ने भी उसके साथ सारी हदें पार कर दीं। महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इसके बाद भी महिला को ससुराल वालों को लेकर एक डर सता रहा है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी 26 जून 2020 को बरेली के जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से उसकी शादी हुई थी। शादी में हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया गया था। ससुराल वाले दहेज में कार लाने न लाने को लेकर उसके लगातार प्रताड़ित करने लगे। महिला ने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी तो दोनों ओर से समझौते के लिए परिवार बैठे, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। महिला का आरोप है कि इसी दौरान अकेला पाकर उसका कमरे में घुस आया और रेप किया। हद तो तब हो गई जब पिता समान ससुर भी बहू पर गंदी नजर रखने लगा। महिला ने बताया कि ससुर भी उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता है। कई बार ससुर अपनी हदें पार कर चुका है।

महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके जेवर छीनकर उसे घर से निकाल दिया गया। महिला ने बताया कि 29 अक्टूबर को ससुराल वाले कार से उसके मायके पहुंचे और यहां भी उसके साथ जबरदस्ती की गई। ससुराल वालों ने महिला का अपहरण का भी प्रयास किया। इस घटना के बाद महिला सीधे थाने पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। महिला फिर बरेली एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक